सारण :दावतें-इफ्तार मे शरीक हुये रोजेदार व  विधायक 
मढौरा (सारण)
अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित दावतें-इफ्तार में अनुमंडल के प्रखंडो से दर्जनो रोेजेदार के साथ ही तरैया विधायक मुंदिका प्रसाद यादव और  मढौरा विधायक जितेन्द्र राय भी शामिल हुये।एसडीओ आवास मे  शनिवार को  आयोजित इफ्तार मे स्थानीय मुख्य पार्षद ललन प्र राय ,मढौरा के नगर कई  पार्षद सहित  मढ़ौरा,अमनौर,तरैया,इसुआपुर,मशरक पानापुर के जनप्रतिनिधि अौर गणमान्य लोगो ने भी अपनी भागीदारी निभायी ।रोजेदारों ने मुल्क के सलामती की दुआ मांगी और कहा की माह-ए-रमजान मे दावतें-इफ्तार से कौमी एकता एवं भाईचारा को मज़बूती मिलती है ।