दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।कला व संस्कृति के क्षेत्र मेें उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सारण की वायरल गर्ल चित्राली उपाध्याय के नाम का चयन अपराजिता सम्मान 2025 के लिए किया गया है।छपरा शहर के नगर निगम कैंपस में 21 अप्रैल को एक दैनिक अखबार द्वारा आयोजित अपराजिता महिला सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन में चित्राली उपाध्याय को अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।बताते चलें कि गड़खा प्रखण्ड के गौहर बसंत गांव के सारण की वायरल गर्ल चित्राली उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय की पुत्री हैं और शहर के राजेंद्र कॉलेज से अंग्रेजी से पीजी कर रही हैं। चित्राली अपने अध्यात्मिक अभिनय से पूरे देश में अपने नाम का डंका बजा रही हैं।चित्राली को अपराजिता सम्मान के लिए चयन किए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।