कला जत्था टीम ने मानव शृंखला को ले किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : 19 जनवरी को जलजीवन हरियाली को लेकर पूरे राज्य में मानव शृंखला बनाई जाएगी। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर गुरुवार को कला जत्था की टीम ने दारौंदा प्रखंड के मड़सरा पंचायत के रानीबारी बाजार पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प गीतों के माध्यम से दिलाया। मौके पर अरविंद कुमार सिंह, विजय यादव, पिंटू तिवारी, आत्मा साह, विनय कुमार गुप्ता, कविंद्र सिंह, मनोज भारती, अनिल कुमार सिंह, ललन प्रसाद, मंसूर अंसारी, चिंटू कुशवाहा, अनिल महतो, बांके महतो, विशेश्वर तिवारी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।