हल्की नोकझोंक के साथ बीडीसी की बैठक हुई सम्पन्न

अमनौर /सारण
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में प्रखंड प्रमुख विश्वामित्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी की बैठक हल्की नोकझोंक के साथ सम्पन्न हुई. गुरुवार को आयोजित इस बैठक में जहां उप प्रमुख विवेकानंद राय उर्फ विक्की राय ने कल्याण पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र को दुसरे जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा. वहीं अन्य बीडीसी सदस्यों ने आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा सुचारू रूप से नहीं चलाने तथा अनियमितता बरते जाने को लेकर मुद्दा उठाया जबकि अन्य सदस्यों ने विधालय में वरिये शिक्षक के रहते कनिय शिक्षक को प्रभार, किराये की मकान में चल रहे बाल विकास परियोजना का कार्यालय को प्रखंड मुखयालय स्थित भवन में स्थान्तरित करने, विभिन्न पंचायतो में कैप लगाकर आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनाने के साथ ही गेंहू बीज वितरण में हुई धांधली की जांच की मांग सदन में जोर शोर से उठाया गया. स्वास्थ्य प्रवंधक शिवकुमार पासवान ने सदन में बताया कि 15 जनवरी 2019 से सभी सरकारी विधालयों तथा स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर खसरा व मिजिल्स रुबेला का टीका बच्चों को दिलाया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ विभु विवेक के अलावा बीईओ जगदीश भगत, स्वास्थ्य प्रवंधक शिवकुमार पासवान, सीडीपीओ वर्तिका सुमन , प्रखंड काॅडिनेटर चन्द्रमनी कुमारी , कृषि पदाधिकारी श्रीनाथ प्रसाद , जीपीएस सुद्धिष्ट राम, उप प्रमुख विवेकानंद राय, मुखिया संतोष यादव, बिन्देश्वरी राय, सत्येंद्र राम, रमेश प्रसाद यादव, बीडीसी सदस्य जयराम महतो, अनिल कुमार यादव, रीना देवी, जितेन्द्र महतो, शैलेश सिंह, प्रमोद मांझी, ललिता गुप्ता, पार्वती देवी, बेबी देवी, राजकुमारी देवी, रेणु देवी, सिकान्ति देवी, आदि दर्जनों बीडीसी सदस्य शामिल थे.




Recent Comments