दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के अंतर्गत बगहा अनुमण्डल रघिया जंगल से एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके निशानदेही पर दो अन्य को दबोचने में सफलता मिली है। उपर्युक्त आशय की जानकारी बेतिया पुलिस अधीक्षक सह प्रभारी अधीक्षक बगहा जयन्त कान्त, बगहा के ए एस पी अभियान डी के झा और डी एस पी (मुख्यालय) बेतिया ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताते हुए कहा कि गिरफ्तार युवक मुखिया मनोज सिंह की हत्या काण्ड में शामिल रहा हैं और वह इस क्षेत्र के नक्सलियों का ज़ोनल कमांडर है। पुलिस की पूछताछ के दौरान नक्सली ज़ोनल कमांडर आलोक राम उर्फ विपुल पवित्र नगर शिवहर का निवासी ने बताया कि महेश उराँव और चंचल कुशवाहा उसके लिए काम करते हैं, उनके पास हथियार भी बरामद किया गया है। नक्सली होने के आरोप में गिरफ्तार आलोक, चंचल और महेश ने मनोज सिंह मुखिया हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। चंचल कुशवाहा और महेश उराँव वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के शिवनाहाँ के निवासी हैं। एसपी जयन्त कान्त ने कहा कि नक्सलियो की गतिविधियां बढ़ी है, लेकिन कुछ करने से पहले पुलिस उन्हें दबोच ले रही है। जबकि बगहा ए एस पी अभियान डी के झा ने बताया कि आलोक की गतिविधियों कई वर्षों से पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडलीय क्षेत्र में चली आ रही थीI





Recent Comments