आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

रिविलगंज(सारण)।

खाना बनाने के दरम्यान आग से झुलसी एक महिला की मौत इलाज के क्रम में हो गयी l जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खैरवार पंचायत अन्तर्गत मैनपुरा गाँव के श्याम बाबू राम की 30 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी गत गुरुवार की देर शाम खाना बना बना रही थी कि उसके पलानी के घर में आग लग गयी। जिससे वे बुरी तरह झुलस गईl बचाने के क्रम में उसका पति श्याम बाबू भी आंशिक रूप से आग की लपट का शिकार बन गया l परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई l महिला के मौत की खबर पाकर स्थानीय निवासी शिक्षक नेता राजेश तिवारी उसके घर पहुंचे और परिजनों को इस संकट की घड़ी में ढाढस बंधाया l