उमड़ेगी विचित्रानंद परमहंस की समाधि पर श्रद्धालुओं की भीड़

#परवेज़ अख्तर/सिवान :
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा को लेकर सदर प्रखंड के विशुनपुर (रामपुर) गांव स्थित श्री श्री 1008 स्वामी विचित्रानंद परमहंस की समाधि स्थल आनंद धाम में धूमधाम से हवन, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस समाधि स्थल पर सिवान के अलावा अन्य राज्यों क्रमश: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, लखनऊ, चंडीगढ़,राजस्थान से भक्तगण भाग लेंगे। आश्रम के सेवक अजय कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी ने बताया कि 60 बेड वाला हॉस्पिटल का निर्माण जनसहयोग से अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जो भक्त श्रद्धापूर्वक आश्रम में अपनी मनोकामना लेकर आते हैं पूरी होती है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम की विशेषता यह है कि यहां सभी धर्मों के लोग अपनी आस्था को लेकर पहुंचते हैं।
———-