कोठिया-गरखा रोड मे पुल धंसने से गिट्टी लदा हाईवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, टला बड़ा हादसा
#रिपोर्ट -दिग्विजय सिंह बब्लू :
डोरीगंज (सारण):
“””””””””
गरखा प्रखण्ड के कोठिया गरखा रोड मे कोठिया गांव के पास एक गिट्टी लदी ट्रक पुल के धंस जाने से दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गयी ।
कोठिया परानराय के टोला के पास सड़क निर्माण के लिए गया से गिट्टी लेकर एक हाईवा ट्रक आ रही थी की कोठिया गरखा रोड के कोठिया गाँव के सामने चँवर मे स्थित जर्जर हो चुकी पुल पार करने के क्रम मे पुल अचानक धंस गयी जिससे ट्रक का पिछला चक्का भी उसमे धंस गया । ट्रक के पलटने की स्थिति को देखते हुए चालक ट्रक को रोक निचे उतर गया । ट्रक पुल मे फंसी हुई है। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।अगर ट्रक पलट जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगो के अनुसार पुल जर्जर हो चुका है उस पर बड़े वाहनों का परिचालन संभव नही है ।