
अनदेखी : राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर
आचार संहिता के लागू होने के 3 दिन बाद भी नहीं हटाये गए
गड़खा(सारण) :10 मार्च को पूरे देश में लोक सभा चुनावी शंखनाद के बाद आचार संहिता लागू कर दी गई।डीएम के आदेश पर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर सड़क किनारे व दुकान के सामने से हटा ली गई। परंतु स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण गड़खा में अचार संहिता के लागू होने के असर नही दिख रहे है। गड़खा बाजार के अधिकांश जगहों से विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटा ली गई। परंतु छपरा मुजफ्फरपुर एनएच-722 के समीप पुलिस चेक पोस्ट के समीप राजनीतिक दलों के पोस्टर बुधवार को भी लगी हुई थी।जहां से 5 कदम दूरी पर ही 24 घंटा दो चार पुलिसकर्मी ड्यूटी में तैनात रहते हैं।इतना ही नहीं छपरा रोड में कई अन्य जगहों पर भी बैनर पोस्टर टंगी हुई है।सबसे खास बात कि इसी रास्ते से होकर बुधवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन गड़खा प्रखंड मुख्यालय में गए परंतु उनकी भी नजर नहीं गई।इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि नजर नही पड़ी अभी तुरन्त हटवाई जा रही है।




Recent Comments