दरियापुर (सारण) ।
स्थानीय प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर शनिवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक बगीचा से चौबीस ड्राम में रखे करीब अड़तालीस सौ लीटर स्प्रिट के साथ दर्जनों बोतल में अंग्रेजी शराब जप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त सूचना पाकर पुलिस बल के साथ इब्राहिमपुर पहुंचे तथा घंटो जांच अभियान चलाने के बाद एक बगीचा से जमीन में गाड़कर रखे चौबीस ड्राम से लगभग चार हजार आठ सौ लीटर स्प्रिट तथा दर्जनों बोतल अंग्रेजी शराब जप्त कर लिया और थाने ले आई।थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक शराब माफिया शैलेश राय जो इब्राहिमपुर के रहने वाला है के साथ उनके दो सहयोगी जो हरपुर का रहने वाला है उसको गिरफ्तार कर उनपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।
-/–