JCPO के अनुसार है ईरान के भारी पानी का उत्पादनः अमरीका
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जान करबी ने कहा है कि ईरान में भारी पानी के उत्पादन की तैयारी की प्रक्रिया, जेसीपीओए समझौते के अंतर्गत हो रही है।
जान करबी का कहना था कि ईरान में भारी पानी की पैदावार में वृद्धि और दूसरे देशों को बिक्री, संयुक्त समग्र कार्य योजना का उल्लंघन नहीं है।
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अतिरिक्त भारी पानी की दूसरे देशों को बिक्री के लिए ओमान पहुंचाए जाने के निर्णाय की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के निरीक्षण में अंजाम पाएगी और इससे समग्र समझौते का उल्लंघन नहीं होगा।
ज्ञात रहे कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा था कि तेहरान अतिरिक्त भारी पानी को दूसरे देशों को ब्रिक्री के उद्देश्य से ओमान पहुंचाने का इरादा रखता है। जेसीपीओए के अंतर्गत ईरान, अतिरिक्त भारी पानी दूसरे देशों को बेच सकता है। ईरान अब तक 42 टन भारी पानी अमरीका को जबकि 39 टन रूस को बेच चुका है।