लंबे अरसे बाद प्रभार विहीन पंचायत सचिव को मिला प्रभार, मांझी पूर्बी पंचायत में किया योगदान
मांझी(सारण): लम्बे अरसे बाद पंचायत प्रभार विहीन पंचायत सचिव को प्रखंड के मांझी पूर्बी पंचायत का प्रभार मिला है.मांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश बिहारी वर्मा ने अनिल कुमार तिवारी को मांझी पूर्बी पंचायत में पदस्थापना किया है.मांझी पूर्बी तथा घोरघट पंचायत का प्रभार सुशील कुमार प्रसाद के पास लंबे से था. सुशील प्रसाद का नगर ब्लॉक में ट्रांसफर होने के कारण अनिल तिवारी को मांझी पूर्बी का प्रभार ले लिया. दस पंचायत सचिवों में एक एकलौते पंचायत सचिव को आज तक किसी पंचायत का प्रभार नही मिला था.कई बार पंचायतों का प्रभार भी मिला लेकिन जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड के अधिकारियों से मिलकर अपने पंचायत का पर प्रभार नहीं होने दिया. जनप्रतिनिधियों के बीच उस सचिव से खौफजदा महसूस करते थे. जिस कारण कोई भी पंचायत का प्रभार नही दिया गया था.पंचायत के जनप्रतिनिधियों के मन मुताबिक पंचायत सचिवों को पंचायत आवंटन किया जाता था.किसी पंचायत सचिवों को छ छ पंचायतों का प्रभार तो किसी को एक भी पंचायत का प्रभार नही मिला था.लेकिन बीडीओ ने अनिल तिवारी को मांझी पूर्वी पंचायत का सचिव बना ही दिया.कई पंचायतों के प्रभार होने के कारण पंचायत सचिव सप्ताह में एक दिन भी पंचायत में समय नही दे पाते है।कभी जिला के मीटिंग तो कभी प्रखंड की मीटिग बताकर पंचायत से गायब रहते है.सूची निम्न प्रकार हैं:-
1-प्रभुनाथ राम ————– कौरु-धौरु,ताजपुर,गोबरही, मुबारकपुर,भजौन-नचाप,सोनवर्षा
2-मोहनलाल भगत ——– मदनसाथ
3-सुरेश प्रसाद राय——— चेफुल,मटियार,मरहा,महम्मदपुर
4-दिलीप कुमार सिंह———-बरेजा, शीतलपुर,बलेसरा
5-योगेन्द्र मांझी———बंगरा,डुमरी,जैतपुर,लेजुआर
6-कामेश्वर प्रसाद सिंह——— दाउदपुर,इनायतपुर,घोरहट
7-अशोक राम——– मांझी पश्चिमी, नसीरा
8-विनोद कुमार प्रसाद——-भलुआ-बुजुर्ग
9-अनिल कुमार तिवारी——मांझी पूर्बी




Recent Comments