
अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर हुई मौत
कुमुद रंजन सिंह
नालंदा :
जिले के सोह सराय थाना अंतर्गत 17 नंबर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की अहले सुबह घटी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है सोहसराय थाना पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर 2 लोग सवार थे। जिसमें दूसरे की स्थिति चिकित्सकों ने ठीक-ठाक बताई है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय मसूदन प्रसाद के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक गिलानी से एक शादी समारोह में भाग लेकर गांव के ही अपने मित्र धर्मेंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।ज्यों ही वह उक्त स्थान पर पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। कई करीबी रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटे हैं। पुलिस ने शव का अंत्य परीक्षण करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। यहां बता दें कि बुधवार की देर रात्रि अस्थामा थाना क्षेत्र में भी एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई थी।




Recent Comments