
विवाहिता की शव मिलने से सनसनी,पुलिस पहचान करने में जुटी
भेल्दी : स्थानीय थाना क्षेत्र के हकमा बीन टोली गांव के समीप नदी किनारे सुनसान इलाके में अज्ञात महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ।शुक्रवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि एक अज्ञात महिला की शव फेंकी हुई है।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी ।वही पुलिस उसके पहचान के लिये जाच में जुटी है ।प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार महिला की उम्र पचीस साल के आसपास बतायी जा रही है ।शव मिलने की खबर गाव में फैली तो काफी भीड़ जुट गई और जितनी मुँह उतनी बातें लोग कह रहे है।




Recent Comments