आंधी में पेड के गिरने से एक व्यक्ति की दब के हो गई मौत

छपरा : सारण जिला के रसूलपुर थाना के जमनपुरा के बगल गांव बलिया निवासी योगेन्द्र पांडेय की महेन्द्रा नाथ मंदिर के पास पेड़ से दबकर मौत हो गई।

घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब वे पूजा करने महेन्द्रा नाथ मंदिर मेहदार जा रहे थे । तभी जोरदार आँधी शुरू हो गई और तब तक एक विशाल पेड़ आंधी में उनके शरीर पर गिर गया जिससे दबने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।