मांझी। मांझी प्रखंड के डुमरी सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र कापंचायत के फतेहपुर- सरैया में शिक्षा युवा एवं पर्यावरण संरक्षण मिशन के सौजन्य से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काट कर उदघाटन किया गया। संस्था के प्रमुख विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखण्ड के चयनित हिस्सों में दो- तीन पंचायतों को मिला कर सिलाई-कढ़ाई केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। जहां निर्धन व असहाय ग्रामीण युवतियों व महिलाओं को सिलाई कढाई के साथ- साथ पेंटिग एवं ब्यूटीपार्लर का भी कोर्स कराया जाएगा। ताकि वे उक्त क्षेत्र में दक्ष बन कर जीविको-पार्जन कर सके। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त भी बनेगी और उनके परिवार में खुशहाली भी आएगी। नामांकन बिल्कुल निःशुल्क होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रेमा देवी, मंजू देवी, पूनम कुमारी, रिंकी देवी, सुगान्ति देवी, रीना कुमारी,कुलदीप कुमार, कृष्णा चौधरी,बुधु महतो, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे।