भाजपा ने परसा विधानसभा में हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय

छपरा : शुक्रवार को दरियापुर प्रखंड के नाथा छपरा मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाजपा परसा विधानसभा में हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाने के निर्णय लिया। कार्यशाला में पार्टी ने निर्णय को हर बूथ पर कार्यकर्तओं की मदद से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प दोहराते हुये कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित है और पार्टी की सदस्यता के लिये आम जनों में उत्सुकता भी बढ़ी है।इसलिए सदस्य्ता अभियान को निश्चित ही सफलता मिलेगी। कार्यशाला की अध्यक्षता दरियापुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सदानंद सिंह ने की।इस मौके पर भाजपा के परसा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राकेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ओझा, परसा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ,पूर्व अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश साहनी, मुखिया चंद्रशेखर सिंह परसा मंडल पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दरियापुर पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष मंटू बाबा ने किया।