मढ़ौरा(सारण)। अनुमंडल स्थापना दिवस पखवारा कार्यक्रम में  फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैंच बुधवार को खेला गया । पहले हाफ में ही मढ़ौरा और पटेढ़ी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया।  इंटरवल के बाद पटेढ़ी टीम ने अंतिम से थोड़ा पहले एक गोल कर बराबरी की । बाद में एक और गोल कर अपनी बढ़त को अपराजेय बना ली । अंतिम समय में मढ़ौरा की टीम दबाव में अधिक दिखी । इसके खिलाड़ियों की तरफ से प्रयास तो किया गया लेकिन गोल करने में सफल नही हो सकी । इसके पूर्व मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने मैंच‌ के मध्यांतर में खिलाड़ियों से परिचय लिया और दूसते हाफ के मैच को शुरु कराया । इस दौरान एसडीओ ने बॉल को किक भी की और सभी को एक अच्छा खिलाड़ियों बनने के लिए  मेहनत करने को कहा । बता दे कि मढ़ौरा अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह के तहत उच्च विद्यालय मढ़ौरा के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू की गई थी ।  मैंच में मुख्य रेफरी की भूमिका में शीला सिंह रहे । लाइन मैन के रुप में संजय कुमार और परवेज आलम रहे । मैच में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रोफेसर गोरा सिंह, रिटायर्ड शिक्षक तेज नारायण सिंह, दिलीप मैथ्यू  सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे जो एक रोमांचक मैच का आनंद लिया।