मांझी (सारण)। माँझी थाना पुलिस ने पुराने माँझी रेलवे स्टेशन के समीप से एक शराब लदी बाइक जब्त किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी माँझी रेलवे स्टेशन के समीप एक शराब तस्कर किसी को शराब देने का इंतजार कर रहा है। थानाध्यक्ष ने तत्काल गश्ती वाहन को छापेमारी करने को कहा। तथा एएसआई सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर पानी के रास्ते फरार हो गया। जब्त बाइक पर लदी लगभग 45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब सहित बाइक को जब्त कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है।