
छपरा। खेल खुद हो या अन्य विभाग छपरा के युवा में एक अदम्य साहस और जोश रहता है जिससे वे प्रतिभा का लोहा मनवाते आते है जिससे शहर का नाम रौशन होता है उक्त बाते कही डॉ सी एन गुप्ता ने मौका था रिविलगंज के टेकनिवास के संजय तिवारी वारसी के पुत्र संदीप तिवारी द्वारा लखनऊ में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सीनियर कैटेगरी -60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने के लिए चयनित होने पर सम्मान समारोह का.संदीप के छपरा पहुँचने पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया,इस अवसर पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि संदीप ने सारण ही नही पूरे बिहार का नाम रौशन किया है,बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अब खेल के प्रति बच्चो को रुचि बढ़ा है ,अब खेल से सरकार ने नौकरी भी देनी शुरू कर दिया है।इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह,पूर्व जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सह वार्ड पार्षद मुकेश पांडेय उर्फ चौधरी बाबा,रिविलगंज नगर भाजपा के अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद,किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार,रिविलगंज मण्डल भाजपा कब उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारसी आदि मौजूद थे.




Recent Comments