
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली पंचायत के गोढना नहर पर शनिवार की देर रात अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने शादी समारोह से वापस आ रहें मोटरसाइकिल सवार को घेर छिनतई करने के दौरान चाकू मार फरार हो गए। जिसमें घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जिसमें गोढना गांव निवासी महंथ राय का पुत्र मुन्ना कुमार यादव घायल हो गए। घटना में घायल ने बताया कि वह नेवता से वापस मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर गोढना आ रहा था कि गोढना नहर पर पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने तेजी से आगे आकर उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगा जिस पर वे मोटरसाइकिल छोड़ चिल्लाते हुए भागने लगे उसी दौरान उन्होंने पेट में चाकू से वार कर दिया। वही घायल के परिजन ने बताया कि उसने अपने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी जो घर से कुछ ही दूरी पर है मौके पर पहुंचे परिजनों ने सोनौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू की मदद से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायल के पेट में लगें चाकू के गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वही सदर अस्पताल छपरा से भी घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।




Recent Comments