मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन कारोबारियों को अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तश्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार कारोबारियों में कौरु-धौरु के महंथ चौधरी,भभौली के पंकज कुमार तथा रेवती।बलिया। के शैलेश प्रसाद शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो तस्करों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उधर बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कारोबारी को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की मात्रा 28 लीटर बातयी जाती है।इस मामले प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप ब्याप्त है।