एपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिल्हौड़ी ने मुबारकपुर को हराकर सेमीफाईनल जीता
मढ़ौरा(सारण) I
प्रखंड के टेहटी में बन रहे स्व०यदुवंशी राय स्टेडियम मे शुरू हुये अश्वनी टी- 20 क्रिकेट प्रमियर लीग के पहले सेमी फाइनल मैंच में शिल्हौरी ने मुबारकपुर को 85 रन से हराकर सेमी फाईनल में प्रवेश कर लिया I दूसरा सेमी फाइनल मैंच शुक्रवार को आटा और यादव रहीमपुर में खेला जायेगा I टॉस जीतकर पहले खेलते हुए शिल्हौरी ने आक्रामक खेलते हुये 16 ओवर में 185 रन का स्कोर बनाया I जबाब में खेलते हुये मुबारकपुर की टीम मात्र 100 रन ही बना सके I मैंन ऑफ द मैंच शिल्हौरी टीम के रामबाबू को दिया गया I एपीएल के आयोजक जिला परिषद् के पूर्व प्रत्यासी अश्वनी प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को आगे लेने में खेल प्रतियोगिताएं बड़ी भूमिका निभा रही है I एम्पायरिंग विजेंद्र और उदय ने कमेंट्री राजेश,आलम और सीटू ने की I इस मौके पर ई०धीरज कुमार,धनंजय कुमार,राकेश कुमार,अंकित कुमार, मोहन कुमार,विनोद कुमार,उपेन्द्र कुमार,दीपक सिंह,आलोक कुमार अनिल कुमार, धीरज कुमार, शशि रंजन यादव सहीत अन्य उपस्थित थे ।
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर, मढ़ौरा, सारण ।