विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र मांझी व संचालन बीडीओ दीनबन्धु दिवाकर ने किया।बैठक में पंचायत वार विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के कार्यों को पूरा कराने पर बल दिया गया।शिक्षा,स्वास्थ्य,आवास,सात निश्चय,अतिरिक्त प्राथमिक केंद्र,एक एमबीबीएस डॉक्टर एवं दो गार्ड,एम्बुलेंस आदि मुद्दों पर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात सबके समक्ष रखा।पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।नई योजनाओं का चयन भी किया गया।बीडीओ श्री दिवाकर ने बताया कि आवास योजना में बिहार में 90 प्रतिशत निःशक्ता का लक्ष्य है।जिलापदधिकारी का आदेश है कि किसी भी गड़बड़ी में जहाँ से शिकायत मिलेगी वहाँ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।भूमिहीन व्यक्तियों को सरकार के तरफ से जमीन खरीदने के लिए साठ हजार रुपया दिया जाएगा।इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख वीरेंद्र माँझी,उप प्रमुख संगीता देवी,बीडीओ दीनबंधु दिवाकर,सीओ राजीव नयन पाण्डेय,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह,पीएचसी प्रभारी विजय कुमार श्रीवास्तव,मनरेगा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,जेई राजकिशोर जी,नीरज जी,मुखिया अजय कुमार सिंह,दिलेश्वर तिवारी,प्रमोद मिश्र,संजीव कुमार,मंसूर अंसारी,शंकर साह,त्रिवेणी साह,समिति सुरेंद्र प्रसाद,अशोक सिंह,लालबाबू प्रसाद,मदन शर्मा,वीरेंद्र राय,रत्नावली देवी आदि बैठक में मौजूद रहे।