Θ बेतिया – नरकटियागंज :– आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ‘उभरता भारत,नई आशाएं’पे एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज ने आज ‘उभरता भारत,नई आशाएं’पे एक संगोष्ठी का आयोजन किया।इस का उदघाटन जिला संयोजक रौशन कुमार,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सुजीत मिश्रा, अभिषेक यादव,नगर अध्यक्ष प्रो0 अशोक कुमार,नगर उपाध्यक्ष प्रो0 अतुल कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता एवम स्वामी विवेकानंद जी के फोटो पे पुष्पांजलि कर के एवम दीप प्रज्वलित कर के किया। इस अवसर पे प्रदेश कार्यकरणी सदस्य अभिषेक कुमार यादव एवम सुजीत मिश्रा ने संगोष्ठी की शुरुवात करते हुए कहा कि ये आज का उभरता भारत है जो दुनिया मे किसी से पीछे नही है।स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पे चलकर ही देश परम् वैभव पे पहुँच सकता है।आज भारत पे सारी दुनिया की निगाहें टिकी है एवम सभी एक आशा के रूप में भारत को देख रहे है ।इस अवसर पर नरकटियागंज के पुराने इकाई को भंग कर इकाई का पुनर्गठन भी किया गया। इकाई का गठन करते हुए जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के पुरानी इकाई ने बहुत बढ़िया कार्य किया था एवम हमारा पूर्ण विश्वास है कि ये इकाई भी अपने आदर्शों को छात्रो के बीच ले जाने में सफल होगी।

इस अवसर पे
नगर अध्यक्ष अशोक कुमार
नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार
नगर मंत्री -कृष्णा मुरारी, नगर सह मंत्री सूरज यादव,विवेक कुमार अभिनव राज ,उत्सव मिश्रा नगर कार्यालय मंत्री -प्रशांत मोर्य नगर सह कार्यालय मंत्री- वास्तव सिंह नगर sfd प्रमुख- सिद्ध राज सिंह कोषाध्यक्ष मोहित राज संपर्क प्रमुख- अंकित तिवारी,छात्रावास प्रमुख-अनिल मिश्रा
सोशल मीडिया प्रमुख-प्रीतम राज
कला संस्कृति प्रमुख पुष्प राज
नगर कार्यकारिणी सदस्य
शिवम पांडेय,राजू केशरी, चन्द्रेश्वर कुमार,अविनव कुमार,कुंदन कुमार,राहुल कुमार,धीरज कुमार एवम विशेष आमंत्रित सदस्य विशाल प्रजापति
भवदीय
रौशन कुमार
जिला संयोजक
Abvp




Recent Comments