दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
“न जाति पे,न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे”।
“वोट है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल”। नारा लगाते हुए संत आग्नेस बालिका उच्च विद्यालय चुहड़ी और लोयोला बालक मध्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर और जिला स्वीप कोर कमिटी की सदस्या मेरी एडलीन ने किया।
रैली से पूर्व छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दिवाकर ने कहा कि आप सभी छात्र अपने- अपने माता पिता, परिवार के लोगों और अन्य वोटरों को प्रेरित कीजिये कि वे लोकतंत्र के महापर्व मतदान में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान का लाईन टूटे नहीं, कोई मतदाता छूटे नहीं, इस नारे को 12 मई मतदान के दिन अवश्य सफल बनाये। मेरी एडलीन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबका कुछ अधिकार और कर्त्तव्य है। मतदान करना हमारा अधिकार है। भले ही अभी आपकी उम्र मतदान की नहीं है, लेकिन आप अन्य वोटरों को वोट करने के लिए जागरूक कर अपने कर्तव्यों को निभा सकते है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर नीलिमा ने बच्चियों को मतदान की महत्ता को समझाया। जिला से आये स्वीप के सदस्य अभिमन्यु कुमार मधु ने छात्र- छात्राओं को संकल्प दिलाया।
इसके बाद विद्यालय परिसर से निकलकर रैली में शामिल सभी छात्रगण हाथों में मतदाता जागरूकता की स्लोगन लिखे हुये तख्तियों को लेकर, नारा लगाते हुए चुहड़ी गावँ का भ्रमण किये और 12 मई को मतदान करने के लिए आम जनता को संन्देश दिए। रैली में जिला से आये स्वीप के सदस्य राकेश डिक्रूज, रविरंजन यादव, अभिमन्यु कुमार, चुहड़ी के बी एल ओ अजीत कुमार, विद्यालय की शिक्षिका सिस्टर सुधा, पिंकी मिस, रवि जेम्स, लोयोला बालक विद्यालय के शिक्षक रेजीनोल्ड अमर सिंह, लूसी मिस अन्य शिक्षकगण सहित सैकड़ों छात्र–छात्राएं शामिल हुई।





Recent Comments