राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।।वाहन चेकिंग के दौरान मझौलिया पुलिस ने 5 लाख 70 हजार रुपये सहित 3 को हिरासत में लिया । इस संधर्ब में मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि बुधवार के दिन वाहन जाँच की गई जांचोपरांत पारस पकड़ी एवं रतन माला के बीच वाहन चेकिंग के दौरान महछि बनकटवा गांव के अभिनास कुमार के बाइक से 2 लाख रुपया छवरहीया गांव के नीरज कुमार के बाइक से 2 लाख रुपया एवं चंदेश्वर तिवारी के बाइक से 1 लाख वही मझौलिया गुप्ता ट्रेडर्स के दुकान से 70 हजार रुपया बरामदी की गई है ।इस मामले में बताया जाता है कि पकड़े गए 5 लाख रुपये 3 बाइक से जो बरामद किये गये है । वे तीनों स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक बताये जा रहे है ।वही थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया पकड़े गये रुपये की छान बिन की जा रही है ।




Recent Comments