विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया: थाना परिसर में महावीरी अखाड़ा को लेकर गुरुवार की दोपहर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि त्योहार को बेहतर तरीके से मनाए जाने के लिए यह शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।इसमें लोगों की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।ताकि शहर में अमन-चैन से हर व्यक्ति त्योहार मना सके।शासन-प्रशासन आपके साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा।साथ ही कहा कि इस मौके पर शांति भंग करने वाले,शरारती तत्वों,शराबियों व मनचलों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी गड़बड़ी करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।प्रत्येक अखाड़ा को मोटिवेट करने के उद्देश्य से एक नवयुवक रहेगा,जिसको बेतिया पुलिस के तरफ से एक जर्सी दिया जाएगा।साथ ही बिना लाइसेंस के अखाड़ा जुलूस न निकालने की चेतावनी दी।डीजे सहित कई बिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की भी चर्चा हुई।इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा,सीओ राजीव नयन पाण्डेय,प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र मांझी,विजय कुमार सिंह,संजय सिंह,शेख असलम,मनोज सिंह,विनोद आर्य,अशोक ओझा,जगन्नाथ यादव,चंद्रमोहन प्रसाद,संजय मिश्र, हीरालाल सिंह,नथुनी दास, राधाकांत दुबे,कुदुश कुरैशी आदि कई लोग मौजूद रहे।





Recent Comments