Θ बेतिया – *अटल जी को वार्ड पार्षद ने दी श्रधांजलि*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मौत की खबर जब बृहस्पतिवार को शाम में मिली तो बहुत दुःख हुआ। जिसपे कमल नाथ नगर वार्ड नम्बर 23 के वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार पाण्डे जी एवं साथ ही कमल नाथ नगर के कुछ निवासियों ने आज दिनांक 17- 08-2018 को शाम 7:00 बजे देश रत्न से समान्नित अटल बिहारी वाजपेयी जी के तस्वीर पर माला सहित पुष्प चढ़ा कर श्रधांजलि दिया।

साथ ही दो मिनट तक मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया श्रधांजलि के दौरान अभिषेक कुमार पाण्डे ने अटल जी की कविता – ठन गई मौत से ठन गई, जूझने का मेरा इरादा न था। मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था। रास्ता रोक वह खड़ी हो गयी, यूं लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई। मौत की उम्र क्या है? दो भर भी नहीं….. सुनाई। पाण्डे जी ने उपस्थित लोगों से अटल जी के मार्गदर्शन पर चलने को कहा।

उसके बाद वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार पाण्डे जी के साथ उपस्थित वार्ड के निवासियों ने अटल जी अमर रहें, जब तक सूरज चाँद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा सहित कई नारा लगाया और पुष्प चढ़ा कर अगरबती दिखा कर श्रधांजलि दी ॥