अखिल भारतीय शौण्डिक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, शौण्डिक समाज के विकास पर दिया गया बल

संगठन से ही समाज का विकास होता है और एकजुट रहने पर ही उत्थान संभव है.एक जुट नहीं रहने पर राजनीतिक अधिकार पाना संभव नहीं है.उपरोक्त बातें दिघवारा में अखिल भारतीय शौंडिक संघ के सारण इकाई द्वारा आयोजित प्रमंडलीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व राजद नेता राजनीति प्रसाद ने कही.श्री प्रसाद ने कहा कि शौंडिक समाज को अतिपिछड़ा वर्ग का दर्जा देना ही समय की मांग है और इसकी प्राप्ति के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा.उन्होंने कहा कि खुद को मजबूत बनाने के लिए योग्य बनना होगा तभी राजनीतिक, शैक्षणिक व अन्य अधिकारों की प्राप्ति संभव है.श्री प्रसाद ने कहा समाज के हर लोगों को एकदूसरे का सहयोग देना होगा तभी उद्देश्य की प्राप्ति संभव है.

मधुबनी के विधायक समीर महासेठ ने कहा कि संगठन से ही समाज का विकास होता है और जो समाज संगठित नहीं होता है वही तरक्की करता है. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिनोद पंजियार पूर्व जिला पार्षद धनवंती देवी,शिव गाई, महाराज शरण, पीयूष कुमार,अनिल कुमार,कुलदीप महासेठ,ओमप्रकाश प्रसाद,शिक्षक अरुण कुमार,आलोक कुमार,विनोद प्रसाद,गणेश महता,रत्नेश्वर प्रसाद, प्रो.शशिभूषण प्रसाद,गोरख बाबू व नवल जी समेत प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद,संचालन सीताराम प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम प्रसाद ने किया.
साभार – अमित कुमार