भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि में पत्रकारों के नेतृत्व में निकाली गई विशाल कैंडल मार्च

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमनौर मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

शुक्रवार को पत्रकार संघ द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर फुल मालाएँ श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वहीं कैंडल मार्च निकालकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

कैंडल मार्च में शामिल स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पत्रकार कुलदीप महासेठ, अरुण सिंह, नीरज शर्मा, मनोज सिंह सेंगर ,सुरेश सिंह, पंकज मिश्रा, प्रभात कुमार सिंह, ब्रजकिशोर तिवारी, राजीव सिंह, ओमप्रताप सिंह, शशिकांत, पप्पू सिंह, आचार्य सर्व विजय, मकसूद आलम, चन्द्रकेत कुमार, संतोष सिंह, अरुण राय, प्रमा राम आदि दर्जनों लोगों ने अमनौर हाईस्कूल के पास से चल कर अमनौर बाजार होते हुए कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल पहुँची.

जहां ने 2 मिनट का मौन रखा गया. उक्त मौके पर लोगों ने कहा कि देश ने भारत रत्न के साथ साथ एक बहुमूल्य शख्सियत को खोया है. जिनकीं पूर्ति कभी नही की जा सकेगी.