NDA प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के नामांकन में भूपेंद्र यादव, सुशील मोदी, नित्यानंद राय,आरसीपी सिंह, चिराग पासवान, मंगल पांडे सरीखे राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा होगा कल सोमवार 15 अप्रैल को छपरा में

छपरा : सारण से घोषित NDA प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी का कल सोमवार 15 अप्रैल सोमवार को छपरा में पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे नामांकन होना हैं .जहां पर NDA के भूपेंद्र यादव, सुशील मोदी, नित्यानंद राय,आरसीपी सिंह, चिराग पासवान, मंगल पांडे सरीखे राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा होगा.इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौहान ने देते हुये बताया की राजग का एक नामांकन समारोह नगरपालिका मैदान में आयोजित हैं.जहां लोग उक्त राजनितिक हस्तियों के साथ ही सारण के राजग प्रत्याशी , पूर्व केंद्रीय मन्त्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी का भी संबोधन सुनेंगे।