शतरंज की बिसात पर अदिति तथा पल साक्षी बने नन्हे बाजीगर

दैनिक खोज खबर, छपरा
छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में गोपेश्वर नगर स्थिति वात्सल्य स्कूल में आयोजित सारण जिला अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आदिति श्रीवास्तव ने खिताब पर कब्जा जमाया जबकि बालक वर्ग में खिताब पर पल साक्षी ने कब्जा जमाया ।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा ने शतरंज को मानसिक विकास के लिए सहायक बताया । विशिष्ट अतिथि बिहार भारतोलन के महासचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने शतरंज खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सभा को जिला बालीबाल संघ के सचिव अमित सौरभ ने संबोधित करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करना एक मिसाल की तरह है। स्वागत भाषण सीमा सिंह , मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा संकल्प तथा धन्यवाद यशपाल कुमार सिंह ने किया ।
मुख्य निर्णायक सनी कुमार सिंह के अनुसार अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :
बालिका वर्ग
1. आदिति श्रीवास्तव
2. जय श्री
3. दिव्यंका
4. अनिष्का
बालक वर्ग
1. पल साक्षी
2. अनिमेष श्रीलाल
3. आर्य रतन
4. हर्षित कुमार
चार खिलाड़ियों के साथ एक साथ सैमेलटेनियस मैच खेलकर 4-0 से विजयी बन अम्बर श्रीवास्तव आकर्षण के केंद्र रहे ।




Recent Comments