पानापुर (सारण)।थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के एक युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों हो गयी. मृत युवक तुर्की गांव निवासी उमेश सिंह का 23 वर्षीय अविवाहित पुत्र कुणाल कुमार बताया जाता है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चेन्नई के इरोड में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था एवं कंपनी के रूम में ही रहता था. बुधवार की रात दूर के एक रिश्तेदार द्वारा सूचना मिली कि कुणाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.घटना की खबर सुन गुरुवार को मृतक के पिता एवं बड़े भाई चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं. हालांकि रिश्तेदार द्वारा मृतक के भेजें गये फोटो देखकर परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे है.परिजनों का कहना हैं कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया हैं क्योंकि मृतक का पैर जमीन से सटा एवं मुड़ा हुआ हैं.अब मृतक के पिता एवं भाई के लौटने के बाद ही मौत का वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा.