रंगे हाथ चोर को पकड़कर के ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने चोर की जम कर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके पास से साबल बरामद किया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हथसारगंज के रिटायर्ड न्यायालय कर्मी उमाशंकर सिंह घर के सदस्यों के साथ हाजीपुर से बाहर है। इसलिए उनके घर पर ताला लगा हुआ है। जिसे देख कर दो चोर शुक्रवार की रात मौका देख घर में घुसे। खटपट की आवाज पर घर के सामने रहने वाले राजू राय को शक हुआ कि जब घर में कोई नहीं तो आखिर घर के अंदर कौन है। चोर होने की आशंका पर इन्होंने दूसरे पड़ोसियों को भी इकठ्ठा किया और घर में मौजूद दोनों चोर को पकड़ने के लिए दौड़े। इसमे से एक चोर तो फरार होने में सफल रहा। लेकिन दूसरे को पकड़ लिया गया और जम कर धुनाई होने लगी। इसके पास से एक साबल भी बरामद किया। ये साबल इस तरह से बनाया गया था जिससे किसी भी ताले को तोडा जा सके। पकडे जाने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पकड़े गए चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान मो सोनू कुमार के रूप में हुई जो पोखरा मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में इसने अपने दूसरे फरार साथी का नाम अमित सिंह बताया जो नगर थाना क्षेत्र के ही क्रान्ति चौक का रहने वाला है।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि उमाशंकर सिंह के पडोसी राजू राय के बयान के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके फरार साथी की भी खोज की जा रही है।