
भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारां मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
छपरा :रविवार को भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारां मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह,सहायक सचिव उमा शंकर गिरी,जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन के संयुक्त रूप से हरी झड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया।यह रैली शिशु पार्क से थाना चौक,नगरपालिका चौक, सलेमपुर चौक,मौना चौक,मेवा लाल चौक,कटहरी बाग,खनुवा नाला,साहेबगंज के रास्ते पुनः थाना चौक,शिशु पार्क में आकर सभा के रूप में तब्दील होकर सम्पन्न हुआ।पूरे रास्ते मे स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने हाथों में लिए स्लोगन युक्त तख्ती “पहले मतदान फिर जलपान” “बूढ़े हो या जवान सभी करे मतदान” आदि के माध्यम से सड़क पे मौजूद लोगो से अपील की तथा निवेदन किया कि आप सभी मतदान अवश्य करे।।शिशु पार्क में सभा को संबोधित करते हुए सहायक सचिव उमाशंकर गीरि ने सभी कैडेट से अपील की कि सभी के आस पास में जितने भी बूढ़े व्यक्ति,असहाय,दिव्यांग रहते है और वो मत देने में असमर्थ है उन्हें आप मतदान के दिन मत दिलवाने में सहायता करे।वही जिला संग़ठन आयुक्त(स्काउट)श्रीआलोक रंजन ने मतदान से संबंधित स्काउट गाइड के कार्यक्रम को बताते हुए कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश से मतदान के दिन स्काउट गाइड के स्वयंसेवको को राज्य और जिला के निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गनिर्देशन में दिव्यांग मतदाताओ को सहायता के लिए ड्यूटी पे लगाया जाएगा तथा मतदान पूर्व सभी नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों में विद्यालय और दल के स्काउट गाइड के माध्यम से द्वारा 6 मतदाता जागरूकता रैली(3 पैदल तथा 3 साइकिल) का आयोजन किया जाएगा।यह रैली डिस्ट्रिक्ट ओपेन ट्रूप के स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज के नेतृत्व में हुई।जिसमे डिस्ट्रिक्ट ओपेन ट्रूप के 80 स्काउट और गाइड भाग लिए।रैली में मुख्य रूप से स्काउट मास्टर रमेश कुमार तथा रेड क्रॉस के सदस्य श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह तथा गाइड कैप्टेन शारदा शर्मा और रितिका सिंह उपस्तिथ थी।
रैली के सफल संचालन में राष्ट्रपति स्काउट प्रणव,अंकित श्रीवास्तव, राज्यपुरस्कार स्काउट चंदन कुमार,अमन,सुमित,रिंकू,राजा,विकाश करण,अनूप,तारकेशवर,अंकित तथा गाइड निशा,शारदा, तनु का अहम भूमिका रहा।




Recent Comments