परसा भाजपा नगर पंचायत मंडल के कार्यसमिति की बैठक हुआ आयोजित

परसा (सारण) : नगर पंचायत परसा स्थित स्वराज आश्रम के स्व.कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा नगर पंचायत मंडल के कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि परसा विधान सभा के विस्तारक अवधेश कुमार सिंह विधान सभा प्रभारी जयशंकर बैठा तथा नगर पंचायत मंडल के प्रभारी नागेन्द्र शर्मा ने पार्टी के कार्यक्रम पर बिस्तृत चर्चा किया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से प्रत्येक बुथ के पोषक क्षेत्र में महासंपर्क अभियान चलाने सरकार द्वारा चार साल में गरीबों के लिए चलाए गए योजनाओं से संबंधित जनकारी देने आगामी 30 जून बाईक रैली निकालकर नगर पंचायत के क्षेत्र में भ्रमण कर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में नगर मंडल महामंत्री इन्द्रमोहन सिंह शैलेश कुमार गिरी उपाध्यक्ष चंदन सिंह संतोष कुमार राय सुमन कुमार सिंह युवा मोर्चा महामंत्री जीतेंद्र सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जीतेंद्र साह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर रामजतन सहनी प्रवक्ता रवि गुप्ता उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय आदि कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।




Recent Comments