बेतिया – गौनाहा:– *दो लिटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर से दो लिटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि गुरूवार को संध्या गस्ती के दौरान श्रीरामपुर से तीन शराबी बैरटवा निवासी स्व. नमी माझी के पुत्र बीरा माझी, श्रीरामपुर निवासी स्व. सीताराम सहनी के पुत्र बिहारी सहनी, विक्रम सहनी के पुत्र मनेजर सहनी को दो लिटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर उत्पादन अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।