बेतिया – नरकटियागंज :– नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में स्वराज ग्राम अभियान के तहत हुआ बैठक ।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
नरकटियागंज :-नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में स्वराज ग्राम अभियान के तहत बैठक हुआ। बैठक में सर्व प्रथम अलग – अलग प्रखंड से गांव को चयनित किया गया नरकटियागंज प्रखंड से माल्दा और सेरवा गांव को चयनित किया गया, सिकटा प्रखंड से परशुरामपुर को किया गया मैनाटाड़ से चिउटाहा और झुमका और गोनाहा प्रखंड से भितिहरवा, पड्रौन और लछनौता को किया गया बैठक में 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाने के चर्चा हुआ चयनित पंचायत में उज्ज्वला दिवस के दिन मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा इसके अलावा योग्य लाभार्थी को नई राशन कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी, 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के तहत चयनित पंचायतों में ग्रामसभा लगाकर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया साथ ही पंचायती राज संस्था द्वारा होने वाली सभी योजनाओं संबंधित शिविर लगाकर लाभार्थी तक लाभ पहुंचाया जाएगा,28 अप्रैल को स्वराज दिवस के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना,जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा बीमा योजना एवम उजाला योजना के तहत आवेदन पत्र भी लिया जाएगा,30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के तहत सभी पंचायतों में स्वास्थ विभाग द्वारा इन्द्रधनुष के अन्तर्गत 0-5 वर्ष के लिए टीका लगाया जाएगा इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना हेतु आवेदन लिया जाएगा,2 मई को किसान कल्याण दिवस में सभी चयनित पंचायत में किसानों की आमदनी दुगुनी करने संबंधित कार्यशाला लगेगी और 5 मई को आजीविका दिवस के तहत सभी चयनित पंचायतों में जीविका द्वारा लोगो को रोजगार परक योजनाओं से जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा समूह बनाने का लक्ष्य रख स्वच्छता प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृति कार्यक्रम रखा जाएगा इस बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार ,बीडीओ नरकटियागंज मनोज कुमार, बीडीओ मैनाटाड़ संजय कुमार, सिकटा बीडीओ आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।




Recent Comments