विनय को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनोनयन पर पार्टी जनों में उत्साह

*दिघवारा नगर व सदरमंडल पदाधिकारियों ने बाँटीं,मिठाइयाँ

——–

परमार अखिलेश  दिघवारा(सारण) बिहार प्रदेश भाजपा ध्यक्ष नित्यानंद राय द्वारा सोनपुर के  पूर्व विधायक व निवर्तमान प्रदेश महामंत्री विनय कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नगर मंडलाध्यक्ष शिव गाईं सदर मंडलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह पूर्व अध्यक्ष मोहनशंकर प्रसाद पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह पुटून रवीन्द्र सिंह ठाकुर उदय प्रताप सिंह, ठाकुर उमाशंकरसिंह, कुमार रौशन मिश्र, आतुल कुमार मिश्र मुबारक अली दशरथ माँगी आदि प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। पुकार काॅम्पलेक्स में बुधवार को संध्या भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटीं।