अभी-अभी :सिवान के मैरवा में युवक की गोली मार कर हत्या, एक गिरफ्तार

#परवेज अख्तर /सीवान : मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरहि मुहल्ले में एक मामूली विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मिसकरहि के सलमान अंसारी पिता गनवर मियां और इशराक मिर्जा पिता समीद मियां के बीच एक मामूली चीज को लेकर विवाद हो गया। मामला हाथापाई से शुरु हुआ उसके बाद इशराक ने अपने दुकान से पिस्टल निकाल कर सलमान की कनपटी से सटा गोली चला दी। गोली लगते ही सलमान की मौत हो गई। सलमान को खून से लतपथ देख इशराक वहां से फरार हो गया। समाचार प्रेषण तक मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है परिजन लाश को आरोपित के घर मे ही दफन करने के जिद पर अड़े हुए हैं।
———

सिवान पुलिस की त्वरित कारवाई,एक गिरफ्तार
सिवान जिले के मैरवा थाना के मिसकरहि गांव में हुए हत्या काण्ड में शामिल एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।आपसी विवाद में हुई है हत्या।मौके पर एएसपी जाँच करने पहुँचे।
Big Breaking:सिवान के मैरवा में युवक की गोली मार कर हत्या, एक गिरफ्तार




Recent Comments