सारण :रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारणसिटी ने व्यायाम को अपनाने हेतु जागरूकता फैलाई

छपरा
रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारणसिटी ने व्यायाम को अपनाने हेतु स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में जागरूकता फैलाई।इस दौरान सदस्यों ने व्यायाम से विभिन्न लाभ को बताने हेतु उपस्थित लोगों के बीच पर्चा को बांटा।इस दौरान मुख्य अतिथी रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने बताया कि व्यायाम जीवन का एक ऐसा आयाम है जो सभी को निरोग स्वस्थ रखने का मुख्य साधन है।योग हमेशा रखें निरोग।
इस दौरान क्लब ने उपस्थित लोगों से उनका एक मौखिक विचार भी जाना।

इस दौरान सर्वश्रेष्ठ विचार देने के लिए रोटरी सारण के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार को सम्मानित भी किया।इस दौरान रोट्रेक्ट सारणसिटी के अध्यक्ष रो० निकुंज कुमार,सचिव टुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप,रो० इरफान अंसारी, रो० साहेब,रो० अभिषेक
रोटरी सारण से सचिव सुरेंद्र गुप्ता, राजेश फैशन,अजय कुमार इत्यादि उपस्थित थें।