सत्यनारायण तीसरी बार बनें सदर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष

छपरा. छपरा सदर प्रखंड मे जदयू कार्यकर्ताओ ने एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुये लगातार तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना।शुक्रवार को शहर से सटे तेलपा मुहल्ले में आयोजित जद यू कार्यकर्ताओ की बैठक प्रखंड चुनाव पदाधिकारी दीनानाथ महतो,पर्यवेक्षक पशुपति नाथ पटेल की मौजूदगी में हुई। जिसमें श्री सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।मौके पर मौजूद पंचायत अध्यक्षों, डेलीगेटस एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सांसद आर सी पी सिंह,एवं वशिष्ठ नारायण सिंह के पक्ष मे नारे लगाये।इस मौके पर मुख्य रूप से जे पी सेनानी योगेन्द्र भगत, जयप्रकाश यादव,कुसुम रानी,संजीव कुमार सिंह,शम्भु मांझी,पारस नाथ सिह,अशोक सिंह,सुदिशट सिंह,मनोज सिंह,राजू कुमार म,विशवजित सिंह,जयचन्द महतो,राम चन्द्र राम,इंदु देवी,पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।