
पानापुर(सारण)आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के उद्देश्य से एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन एवं एएसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने के पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों ने रसौली एवं बकवा पंचायतों के विभिन्न टोलों में फ्लैग मार्च किया ।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील एवं कमजोर वर्ग के इलाके में लगातार एरिया किया जाएगा ताकि लोग शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान कर सकें ।उन्होंने लोगो से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।




Recent Comments