तरैया मेंं 6400 लीटर कच्चा स्प्रीट बरामद
तरैया(सारण):13.10.2018
सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने थाना क्षेत्र के चंचलिया दियारा में छापेमारी कर 32 ड्राम कच्चा स्प्रीट बरामद कर लिया है।शनिवार को थाने में आयोजित पिसी के माध्यम से डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद साह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप चंचलिया दिया में रात्री में उतरने वाला है।जिसके आलोक में सारण एसपी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया।जिसमें तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद,एसएसबी के इंस्पेक्टर संजय वर्मा,बीएमपी के कपिलदेव मंडल व अन्य एसएसबी और सैप के जवान थे।जब टीम चंचलिया दिया पहुँची तो एक दस चक्का का ट्रक खड़ा था जिस पर 32 ड्राम कच्चा स्प्रीट लदा हुआ था।जिसकी कुल मात्रा 6400 लीटर थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कच्चा स्प्रीट दशहरा के मौके पर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रो में वितरण होने वाला था।शराब कारोबारियों द्वारा अब स्प्रीट ट्रक से उतारा ही जाने वाला था कि पुलिस टीम पहुँच गयी।पुलिस को देखते ही कारोबारी भाग गये।उसके बाद ट्रक सहित देशी दारू जप्त कर लिया गया।उक्त मौके पर इंस्पेक्टर उमेश कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद,एसएसबी के इंस्पेक्टर संजय वर्मा व अन्य मौजूद थे।
*जाँच के बाद दर्जनों शराब कारोबारियों पर होगी एफआईआर*
डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद साह ने बताया कि जप्त कच्चा स्प्रीट मामले में दर्जनों शराब कारोबारियों की संलिप्तता प्रतीत हो रहा है।इसके लिए सघन जाँच किया जा रहा है।उसके बाद संलिप्त शराब व्यवसायियों पर एफआईआर दर्ज किया जायेगा।
*64 सौ लीटर स्प्रीट जप्त करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित*
चंचलिया दियारा क्षेत्र से 6400 लीटर देशी कच्चा स्प्रीट बरामद करने वाले पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।इसकी जानकारी डीएसपी धीरेन्द्र प्रसाद ने देते हुए बताया कि छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद,एसएसबी के इंस्पेक्टर संजय वर्मा,बीएमपी के कपिलदेव मंडल,एसआई उपदेश सिंह,बीएमपी के जवान चंदन कुमार,मुकेश कुमार,हर्षवर्धन राही,एसएसबी के जवान व अन्य पुलिस टीम को सम्मानित किया जायेगा।उक्त मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उमेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments