
22 मवेशियों से लदे ट्रक सहित चार पशु तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
अमनौर/सारणः अमनौर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक ट्रक मे लदे 22 मवेशियों के साथ ट्रक चालक सहित चार पशु तस्कर को हिरासत में लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक युपी के रास्ते एसएच 73 होते हुए हाजीपुर की तरफ जा रहा था. जिसे रात्रि गश्ती के दौरान अमनौर मे वाहन चेकिंग करते समय पकडा गया. जांच के दौरान उक्त ट्रक मे छिपा कर 22 मवेशी रखे गये थे. जिसको थाने पर लाकर पुछताछ करने पर पशु तस्करी का मामला सामने आया. जिसके बाद पुलिस ने पशु तस्करो के खिलाफ मामला दर्ज किया. जिसमें सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लौवान गांव निवासी व ट्रक चालक जगरनाथ मांझी, यूपी के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मनीयारपुर निवासी महम्मद सहबान, देवनारायण पाठक, सिवान बड़हरियाथाना क्षेत्र के कोरेगांवा निवासी राजेश प्रसाद का नाम शामिल है. अमनौर पुलिस ने जप्त किये पशुओं को जिम्मेनामा पर कुछ लोगों को देने की बात कही है. अधिक संख्या में पशु पकडे जाने तथा उसे बांटे जाने खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गये . जिस कारण थाना परिसर में अफरातफरी मच गई. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को बल पूर्वक हटाया.




Recent Comments