सिवान : सड़क के किनारे खड़ी पंचर ट्रक में पिकअप ने मारी ठोकर, सारण के एक ब्यवसाई युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट(सिवान). मंगलवार को थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च पथ-73 पर माघर बाजार के पास अहले सुबह कुहासे के कारण एक पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से टकर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि खलासी के साइड में बैठे एक सवारी की तब कर मौत हो गई. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रक पंचर थी, चालक ने इसे सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था. कुहासे की वजह से पिकअप चालक उसे देख नहीं सका और पीछे के हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप पर सवार युवा ब्यवसाई अजय चौरसिया (35) पिता विश्वनाथ भगत की मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार अजय चौरसिया छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसवली गांव निवासी है. वह किसी कार्य से सीवान जा रहे थे. पिकअप को खाली जाता देख वह उसमें सवार हो गये. पिकअप मशरख की तरफ से मलमलिया की ओर जा रही थी. यह घटना माघर बाजार व बाइस कट्ठा के बीच हुयी. दुर्घटना सूचना पर एसआई रामनाथ प्रसाद दलबल के साथ पहुंच कर शव को पिकअप से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. इसके बाद किरान की व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया. भाई की सूचना पर मृतक के बड़े भाई नित्यानंद चौरसिया व छोटा भाई अशोक प्रसाद चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे. वह भाई की मौत के बाद रोये जा रहे थे. इधर घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जाता है. पिकअप पर पुटी लदा हुआ था. वहीं ट्रक पर गिट्टी मौजूद था. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भी घटनास्थल से लेकर भाग चला और मघरी स्थित पेट्रोल पंप में गाड़ी लगा कर फरार हो गया. पुलिस दोनों वाहन को जप्त कर जांच में जुटी हुयी है.
————-