
मांझी(सारण)। प्रखंड के आदर्श ग्राम बरेजा की रागिनी कुमारी कोरोना से बचाव को लेकर लॉक डाउन में मास्क तैयार कर लोगों को बांट रही है। राकेश तिवारी की पुत्री रागिनी हाल हीं में जारी इंटरमीडिएट के रिजल्ट में प्रथम श्रेणी से पास हुई है। उसने बताया कि जब देश समेत पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण का दंश झेल रहा है। हमें एक-दूसरे की मदद की जरूरत है। वह घरेलू आवश्यक कार्य से निपटने के बाद प्रतिदिन खाली समय में नये व साफ कपड़ों से सिलाई मशीन पर मास्क तैयार कर रही है। जिसे वह निशुल्क गांव व मुहल्ले के जरूरतमंदों को बांटती है। साथ हीं कोरोना से बचने के लिए जागरूक करती हैं। रागिनी ने बताया कि वह अभी डेढ़ सौ से अधिक मास्क तैयार कर बांट चुकी है। जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।




Recent Comments