मैरवा थाना में एएसपी ने की पूछताछ

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने के मामले में मैरवा थाना में दो दिन पूर्व हिरासत में लिए गए दो युवकों से एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार की शाम पूछताछ की। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर है। उसका सीडीआर की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व मैरवा के तीन व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने कविता में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया था।