मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान;

गुठनी. गुठनी पुलिस ने मोबाईल चोरी के आरोप में चित्ताखाल गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया चित्ताखाल गांव निवासी जितेंद्र नाथ तिवारी ने आवेदन देकर गांव के ही रमेश तिवारी के पुत्र विकास कुमार तिवारी के खिलाफ मोबाईल चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था.थानाकाण्ड संख्या 210/19 धारा 480,414 भादवि के तहत विकास को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से चोरी गया मोबाइल बरामद किया गया.
——————